Breaking News

नगर में सेफ सिटी योजना के तहत 85.98 लाख से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे,30 प्रमुख स्थान होंगे कवर …

जेडी न्यूज विजन…

बलरामपुर : : नगर को सुरक्षित और निगरानी युक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सेफ सिटी योजना के अंतर्गत शासन द्वारा 85 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है,जिसके तहत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के अथक प्रयासों से यह योजना साकार हो रही है। इस संबंध में अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के लगभग 30 महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया है,जहां आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इन स्थानों में वीर विनय चौराहा,अचलापुर तिराहा,काली मंदिर,पीपल चौराहा,घास मंडी,ब्लाक चौराहा, पूजा टेंट गली,भगवतीगंज चौराहा,संतोष माता मंदिर चौराहा,पानी टंकी रोड,नहर बालागंज,चौक रोड,चौक बाजार,गर्ल्स कॉलेज चौराहा,पुरानी ट्यूबलक के पास चौराहा,अंबेडकर चौराहा,तुलसीपुर रोड का चौराहा,ड्योढ़ी चौराहा,काली माई थान तिराहा,नई बाजार चौराहा,बड़ा पुल चौराहा,झारखंडी के पास,चुकी नाका तिराहा,मेजर साहब चौराहा,भंडार खाना चौराहा,जिला अस्पताल के पास,जिला पंचायत तिकोना,रविदास मंदिर,गेल्हापुर मंदिर,माली टोला चौराहा तथा काले बाबू प्लाट तिराहा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
योजना के तहत इन सभी स्थानों को एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा,जहां से पूरे शहर की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। इससे अपराधों पर नियंत्रण,ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनीय कदम बताया है। प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के लागू होने के बाद शहर में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।

About admin

Check Also

स्कूलों के बाहर ट्रैफिक जाम पर हाई कोर्ट हुआ सख्त…

. जेडी न्यूज़ विज़न…. .CCTV कैमरे लगाने की योजना पर विचार करने के दिए निर्देश… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *