Breaking News

“राधा जी ने उड़ायो ग़ुलाल, कि लाल हुई खुर्जा नगरी”….

जेडी न्यूज विजन…

खुर्जा:(बुलंदशहर): : 8 मार्च  रविवार को वरिष्ठ नागरिक परिवार खुर्जा का होली मिलन समारोह हरि शिशु सदन स्कूल खुर्जा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संस्थापक डॉ. केशव कल्पांत, उपाध्यक्ष डॉ. आर. सी. वर्मा. सचिव के. के. वर्मा एड., कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार गोयल व संयोजक श्री आशुतोष मित्तल ने आगन्तुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक कविवर श्री दिनेश प्रदीप जी द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ संगीत की मर्मज्ञ आदरणीया श्रीमती साधना गुप्ता जी की सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में खुर्जा की शान बढ़ाने वाले दौ कवियों डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या सागर ‘ व  प्रेमकुमार ‘ प्रेम ‘ को भी आमंत्रित किया गया।

फिल्मी कलाकार  कपिल तिवारी ने  मुकेश जी की आवाज में गीत सुनाकर अतिथियों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। श्री प्रेमकुमार शर्मा ने होली पर कविता पढ़ी। खुर्जा के प्रख्यात कवि डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या सागर ‘ने छंद, रसिया ” आयो नन्द गाम से बू रसिया होली में। मोय डार्लिंग डार्लिंग बोलि गयो रसिया होली में।। ” सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। और जैसे डॉ. अवस्थी जी ने दूसरा गीत
” आज किसने उड़ायो ग़ुलाल, कि लाल हुई खुर्जा नगरी। राधा ने उड़ायो ग़ुलाल, कि लाल हुई खुर्जा नगरी।।

कान्हा ने उड़ायो ग़ुलाल, कि लाल हुई खुर्जा नगरी। भोले बाबा ने उड़ायो ग़ुलाल, कि लाल हुई खुर्जा नगरी।। ” सुनाया आगन्तुकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पांडाल गूँज उठा। संचालन कर रहे संस्था के संरक्षक श्री दिनेश प्रदीप द्वारा ” ऐसी उमंग होली में ” रचना पढ़कर प्रेम का सन्देश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थापक डॉ. केशव कल्पांत द्वारा दुमदार दोहे प्रस्तुत कर सभी को हँसने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक श्री त्रिलोक चन्द्र गौड़ द्वारा डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या सागर ‘ व श्री प्रेम कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

About admin

Check Also

डंठल की आग से रिहायशी झोपड़ी जली

JD NEWS VISION…. (Santosh Kumar Gupta) – बाइक समेत गृहस्थी का सामान हो गया राख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *