जेडी न्यूज़ विज़न….
हरदोई : : तहसील बिलग्राम परिसर में दिनांक 01/04/2026 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन द्वारा किसानों को एकत्रित कर भूमि अधिग्रहण के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष राज बहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया औद्योगिक गलियारा विकसित करने हेतु बैफरिया गुरौली पुसेड़ा व पसनेर की पूरी जमीन प्रशासन द्वारा अधिग्रहीत की जा रही है क्षेत्रीय समस्त किसानों की तरफ से इसका दमदारी से विरोध किया जा रहा है भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन हरदोई के संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों व किसानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया उपजिलाधिकारी महोदय बिलग्राम के माध्यम से ज्ञापन श्रीमान जिलाधिकारी महोदय हरदोई को भेजा गया उचित निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा
Jd News Vision