Breaking News

बिलासपुर : :जिले भर में गुंडा/बदमाशों पर पुलिस की कड़ी नजर, थानों में तलब कर सघन चेकिंग….

जेडी न्यूज़ विज़न….

 

बिलासपुर : :जिले भर में गुंडा/बदमाशों पर पुलिस की कड़ी नजर, थानों में तलब कर सघन चेकिंग….

निगरानी एवं गुंडा बदमाशों का व्यापक सत्यापन, गतिविधियों की गहन समीक्षा
अपराध से दूर रहने की कड़ी चेतावनी, उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्यवाही
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं वारंट तामिली
मुख्य बिंदु :
▪️ कुल 146 गुंडा बदमाशों की चेकिंग
▪️ 34 निगरानी बदमाशों का सत्यापन
▪️ 15 प्रकरणों में BNSS की धारा 126, 129 एवं 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
▪️ 03 वारंट तामील
संक्षिप्त विवरण :
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निगरानी सूची में दर्ज गुंडा/बदमाशों को संबंधित थानों में तलब कर सघन चेकिंग एवं सत्यापन कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान कुल 146 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई तथा 34 निगरानी बदमाशों का सत्यापन किया गया। इस दौरान बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों, आवागमन एवं संपर्कों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। उनके आय के स्रोतों का भी सत्यापन किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़े नहीं हैं।
पूर्व में दर्ज प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए यह भी जांचा गया कि संबंधित व्यक्ति न्यायालय में समय पर उपस्थित हो रहे हैं या नहीं, तथा उनके विरुद्ध कोई वारंट लंबित तो नहीं है।
सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट एवं कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर पूर्व में प्राप्त जमानत निरस्त करने हेतु न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाए गए निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की तलाश जारी है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, 15 प्रकरणों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 129 एवं 135 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा 03 वारंट तामील किए गए। संदिग्ध प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

About admin

Check Also

अर्पण” अभियान “आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास”

जेडी न्यूज विजन…. बिलासपुर (छ.ग.) 10.04.2026 “अर्पण” अभियान “आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास” …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *