Breaking News

पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न….

जेडी न्यूज विजन….

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित बिल्हा-बरतोरी मंडल के कार्यकर्ता रहे उपस्थित*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने झूलेलाल मंगलम भवन, तिफरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में बिल्हा एवं बरतोरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। इस मौके पर शामिल हुए वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिसमें सोशल मीडिया एवं आईटी, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की रणनीति, सरकार की उपलब्धियां, कार्य पद्धति एवं बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। समापन सत्र में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आगामी चुनाव में पार्टी की विजय का संकल्प लिया।अंत में आभार प्रदर्शन किया गया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. श्री भुलाऊं प्रसाद कौशिक जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, महासमुंद के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शंकर अग्रवाल जी, पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश वाजपेई जी, दीपक सिंह जिलाध्यक्ष , जिला महामंत्री सोमेश तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा जी, सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

About admin

Check Also

सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर किया गया विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

जेडी न्यूज विजन…. बिलासपुर : :  सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *