JD NEWS VISION…
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में दिनांक 14/04/2026 को विभिन्न ग्रामो एवं धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रति भाग करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने शिक्षा सामाजिक एकता ग्रामीण विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किये हाल में ही घोषित यूपीपीसीएस परीक्षा परिणामो मे जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों एवं युवाओं ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है ढीढाली की देविका चौधरी की पुत्री राजीव चौधरी का चयन वाणिज्य अधिकारी के पद पर हुआ और भी कई बच्चो ने सफलता प्राप्त किया है उन्होंने ने समाज में भाई चारे सेवा और एकता को बनाए रखने का सभी को अपील किया इन कार्यक्रमों के दौरान किसानों की समास्याओं को गम्भीरता से सुना तथा सम्बंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया राकेश टिकैत जी ने कहा कि गांव की तरक्की ही देश की असली प्रगति है अन्त में उन्होंने ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का बिषय है साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की वे मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करे समाज और देश के बिकास मे योगदान करे
Jd News Vision