जेडी न्यूज विजन…..
सन्तोष कुमार गुप्ता….
कौड़ीराम: : पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के पूर्व सभापति संतराज यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेता डीसीएफ के पूर्व सभापति गुलाब रध्वज सिंह उर्फ महंथ सिंह ने सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने कहा सुवेंदु अधिकारी एक जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।
नेताद्वय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। सुवेंदु अधिकारी के विधायक दल का नेता बनने से प्रदेश में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा पश्चिम बंगाल में और मजबूती के साथ उभरेगी।
Jd News Vision