Breaking News

पेंशन को समाप्त करने को लेकर सरकारी नीति की अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया कड़ी निन्दा …

जेडी न्यूज विजन….

(संतोष कुमार गुप्ता)

कौड़ीराम, गोरखपुर: :  विकासवादी इंडियन पार्टी महामोर्चा (VIP महामोर्चा) के संयोजक एवं जनता सहारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ने सरकार द्वारा विगत वर्षों से कर्मचारियों को सेवा के उपरांत दिये जाने वाले पेंशन को समाप्त करने की सरकारी नीति की कड़ी निन्दा की है। उन्होंने कहा कि विधायकों, सांसदों व विभिन्न पदों एवं न्यायिक आदि सेवाओं के उपरांत पेंशन व्यवस्था जारी है परंतु सेवा से निवृत्त कर्मचारियों को पेंशन से वंचित किया गया जो अन्याय ही नहीं वरन घनघोर अन्याय एवं अत्याचार का द्योतक है, इसे जनहित में तुरन्त बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा के उपरांत पेंशन न मिलने से एक नयी गरीबी रेखा तैयार होने लगी है। उन्होंने कहा कि यदि पेंशन बहाल नहीं किया गया तो वीआईपी महामोर्चा आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। श्री त्रिपाठी अपने गृह जनपद गोरखपुर के दौरे के दौरान उप नगर कौड़ीराम में प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि आगामी चुनावों में यह एक बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि देश के तीसरे महागठबंधन का समूह आगामी चुनावों में महामोर्चा के बैनर तले चुनाव की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने बताया कि वीआईपी महामोर्चा ने सेवानिवृत्त के उपरांत पूर्व पेंशन बहाल करने हेतु राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
उन्होंने बताया कि विकासवादी इंडियन पार्टी महामोर्चा (VIP महामोर्चा) पेंशन बहाल कराने हेतु राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रभावी अभियान व जनांदोलन चलाने की रणनीति तैयार कर रहा है और यदि सेवा निवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं दिया जायेगा तो सांसद, विधायक आदि को पेंशन लेने का हक नहीं है क्योंकि सांसद, विधायक आदि अपने को जन सेवक कहते हैं और पेंशन, दर पेंशन अर्थात जितने बार चुने गये हैं उतनी बार पेंशन अत्याचार व लूट का उदाहरण है इसे भी तुरंत समाप्त करना होगा।

About admin

Check Also

गोरखपुर को मिले नए एसपी सिटी: पाटिल निमिष दशरथ ने संभाला पदभार, बोले—जनकेंद्रित पुलिसिंग कोमिलेगी प्राथमिकता…

जेडी न्यूज़ विज़न…. संतोष कुमार गुप्ता….. *ईद के मद्देनज़र ड्रोन से होगी निगरानी, फरियादियों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *