Breaking News

सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग युवक ने फांसी लगा दे दी जान….

जेडी न्यूज़ विज़न….

संतोष कुमार गुप्ता….
– बहन की शादी के लिए लेना पड़ा था कर्ज….
– कर्ज न चुका पाने से अवसादग्रस्त हो गया था युवक….
गोरखपुर : : गजपुर बाजार : गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर निवासी एक युवक ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आ सोमवार की देर रात छत की कुंडी से फांसी लगा जान दे दी। युवक ने पिछले वर्ष बहन की शादी के लिए ब्याज पर पैसे लिए थे। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजपुर निवासी हरीश उर्फ सनी सैनी (26 वर्ष) पुत्र संतोष गजपुर में ही शादी-ब्याह में फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। गत वर्ष उसने 24 फरवरी को अपनी बहन की शादी की थी। शादी में होने वाला खर्च उसने ब्याज पर लिए हुए कर्ज से किया था। कर्ज न चुका पाने व सूदखोरों के भारी दबाव के चलते सनी अवसादग्रस्त हो गया। फ्लावर डेकोरेशन का काम भी प्रभावित हो गया। जिसके बाद सोमवार की रात सनी ने घर के कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *