Breaking News

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का किया आयोजन…

जेडी न्यूज़ विज़न….

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।आज 14 अप्रैल 2026  को शाम 4.00 बजे खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश, विशाखापत्तनम से के. वी. शर्मा जी थे। सरस्वती वंदना गीता पांडे अपराजिता उत्तरप्रदेश ने की। मेहमानों का परिचय और स्वागत डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ ने किया। संस्था की नेशनल सेक्रेटरी प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने व्हाट्सएप फोरम की खूबसूरती बढ़ाई। इस मौके पर कुल 40 कवि दोस्तों ने अपनी रचनाएं स्क्रीन पर उतारीं। ग्रुप में 627 लोगों की भीड़ थी। प्रोग्राम में डिजिटल सर्टिफिकेट संस्था की प्रेसिडेंट द्वारा दिया गया। अंतमे आभार दर्शन जामाभाई वी सोलंकी कवि मुस्कान गुजरात अहमदाबाद ने कीया , कवि सम्मेलन में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल आदि राज्यों के कवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम 6.30 बजे फोरम आर. मेहता ने राष्ट्रगान पेश किया, और आखिर में भारत माता की जय के साथ विदाई ली।

About admin

Check Also

मुख्यमंत्री ने किया जिले में 16 नए कृषि सेवा सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ….

जेडी न्यूज़ विज़न…. *किसानों को अपने गांव में ही ऋण, बीज और विपणन की सुविधा… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *