Breaking News

अभिषेक यादव हत्याकांड: सरकंडा पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, 3 मुख्य आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

​बिलासपुर : : 03 मई : :  नगर पुलिस ने मोपका क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 बालिग आरोपियों सहित 2 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है।

​प्रार्थी अभय यादव की रिपोर्ट के अनुसार, विवाद की जड़ एक पुरानी रंजिश थी। दिनांक 01.05.2026 को ओम प्रकाश यादव का सुरेन्द्र गैरेज के पास रहने वाली एक युवती से बातचीत को लेकर आरोपी अजीत सूर्यवंशी और उसके साथियों से विवाद हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से दिनांक 02.05.2026 की रात करीब 10:30 बजे ओम प्रकाश अपने मित्र अभिषेक यादव व अन्य के साथ कलकत्ता स्वीट्स, मोपका चौक पहुँचा था।

​वहाँ बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी आशीष सूर्यवंशी, महावीर, रघुवीर एवं दो नाबालिगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने कमर से धारदार चाकू निकालकर अभिषेक यादव के गले पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अपोलो अस्पताल ले जाते समय अभिषेक यादव की मृत्यु हो गई, जबकि ओम प्रकाश यादव घायल है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी (शहर) श्री पंकज पटेल और सीएसपी श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रदीप आर्य, मोपका चौकी प्रभारी और ACCU की टीम ने संयुक्त घेराबंदी कर आरोपियों को विभिन्न स्थानों से धर दबोचा।

​गिरफ्तार आरोपी:​आशीष सूर्यवंशी (22 वर्ष) – मुख्य हमलावर ​महावीर सूर्यवंशी (23 वर्ष)
​रघुवीर सूर्यवंशी (26 वर्ष) ​02 विधि से संघर्षरत बालक

​पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू (आला जरब) बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

About admin

Check Also

सफलता की कहानी *“अब रास्ते आसान हुए: मौलेश्वरी की नई उड़ान

जेडी न्यूज विजन…..   बिलासपुर, 5 मई,: :  जिले के कोटा विकासखंड के सुदूर वनांचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *