Breaking News

90 वर्षीय वृद्ध महिला से खेत में गैंगरेप…कुएं में फेंकने का प्रयास किया… 12 घंटे तड़पती रही…

जेडी न्यूज विजन….

 खंडवा: (मध्य प्रदेश):जिले के पुनासा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खेत में अकेली रहने वाली 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

आरोपियों ने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला को इतनी गंभीर चोटें आईं कि उसका गुप्तांग फट गया और वह खून से लथपथ हालत में करीब 12 घंटे तक खेत में तड़पती रही। घटना के बाद आरोपी उसे कुएं में फेंकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आसपास खेतों में लोगों की आवाजाही देखकर बदमाश उसे खेत में ही पटककर फरार हो गए।
खेत में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला….

नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया की पीड़ित बुजुर्ग महिला का खेत में ही एक छोटा सा घर है, जहां वह अकेली रहती है। महिला ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह सो गई थी। देर रात चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद चारों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई।

12 घंटे तक तड़पती रही पीड़िता…

वारदात के बाद आरोपी महिला को कुएं में फेंकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पास के खेतों में लोगों की चहलकदमी देखकर घबरा गए और उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल महिला पूरी रात और सुबह तक वहीं खटिया पर पड़ी तड़पती रही। उसके गुप्तांग से लगातार खून बहता रहा जिससे खटिया भी खून से सन गई।

भूसा खरीदने आए लोगों ने देखी हालत…

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भूसा खरीदने के लिए कुछ लोग महिला के खेत पर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी के बाहर खटिया पर घायल हालत में पड़ी बुजुर्ग महिला को देखा तो घबरा गए। उन्होंने तुरंत महिला की बेटी और पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही बेटी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को पुनासा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बताया कि महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने के कारण उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
SDOP ने बताया कि महिला अधिकारी को अस्पताल भेजा गया है] ताकि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा सकें। फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना से क्षेत्र में आक्रोश

इस अमानवीय घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About admin

Check Also

एवरेस्ट मसाले में हो रहा खेल : क्वालिटी टेस्ट में हुए फेल… बैक्टीरिया मिलने से बढ़ी चिंता …

जेडी न्यूज़ विज़न…. ० मसाले की क्वालिटी पर उठ रहे सवाल… भारत में मसालों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *