Breaking News

उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद से हरिनाथ पाण्डेय विधि परामर्शदाता के पद से हुए कार्यमुक्त….

JD NEWS VISION….

लखनऊ  : : 9मार्च: : उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद ‌द्वारा दिनांक 20.12.2024 को श्री हरिनाथ पाण्डेय, सेवा निवृत्त प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, लखनऊ को विधि परामर्शदाता के पद पर नियुक्त किया गया, जिसके क्रम में उनके द्वारा दिनांक 23.12.2024 को विधि परामर्शदाता के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया।

हरिनाथ पाण्डेय, विधि परामर्शदाता, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद का चयन उ0प्र0 लोक तथा निजी सम्पत्ति क्षति वसूली अधिकरण में अध्यक्ष के पद पर हो जाने के फलस्वरूप उन्हे आज दिनांक 09.03.2026 की अपरान्ह से कार्यमुक्त कर दिया गया है। हरिनाथ पाण्डेय द्वारा परिषद में अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान परिषद के भूमि अर्जन, सम्पत्ति, प्रशासन, अनुशासन सम्बन्धी अनेक वाद में परिषद की तरफ से प्रभावी पैरवी करायी गयी तथा प्रकरणों के निस्तारण कराये जाने में महती भूमिका निभाई।
आवास आयुक्त द्वारा  हरिनाथ पाण्डेय को विदाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामना दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *