जेडी न्यूज विजन….
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) : : अवैध शराब के ऊपर थाना चकरभाठा पुलिस का प्रहार….
03 आरोपियों के कब्जे से कुल 425 लीटर कच्ची महुआ शराब , शराब निर्माण उपकरण 04 एल्यूमीनियम डेचकी,02 चूल्हा, 02 सिलेंडर कुल कीमती 93000/- रु जप्त…
विवरण के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सर के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना चकरभाठा पुलिस को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 16/04/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रवि वर्मा, बंटी वर्मा, रानू वर्मा सभी निवासी वर्मा मोहल्ला वार्ड नंबर 09 चकरभाठा अपने घर के पास आंगन में बहुत अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए निर्माण कर रहे हैं , प्लास्टिक के डिब्बों में रखे हैं प्राप्त सूचना पुष्टि व अग्रिम कार्यवाही करने पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया *आरोपी रवि वर्मा* के पास से 10 नग प्लास्टिक डिब्बों प्रत्येक की क्षमता 15 लीटर कुल 155 लीटर, *आरोपी बंटी वर्मा* के पास से 09 नग प्लास्टिक डिब्बों प्रत्येक की क्षमता 15 लीटर कुल 135 लीटर व शराब निर्माण उपकरण 02 नग डेचकी,01 नग चूल्हा,01 नग सिलेंडर और *आरोपिया रानी वर्मा* के पास से 09 नग प्लास्टिक डिब्बों प्रत्येक की क्षमता 15 लीटर कुल 135 लीटर व शराब निर्माण उपकरण 02 नग डेचकी,01 नग चूल्हा,01 नग सिलेंडर कुल कीमती 93,000 रूपए मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताने पर बरामद शराब, शराब निर्माण उपकरण को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपियो का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया।
चकरभाठा पुलिस की जन अपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
Jd News Vision