Breaking News

होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

जेडी न्यूज विजन…

आगरा: : सविता सेन नंद समाज आगरा द्वारा आज आर बी एस किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल ताज नगरी फैस टू फतैहाबाद रोड़ आगरा में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र सोशल मीडिया संयोजक जितेन्द्र कुमार सविता ने किया और उपस्थित सामाजिक बंधुजनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो सभी संगठनों के पदाधिकारियों को उस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना चाहिए भाजपा के युवा नेता राहुल आर्य ने कहा कि सविता समाज को भी अब जागरूक होकर राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग को पुरजोर तरीके से राजनैतिक दलों के नेतृत्व के सामने पेश करनी होगी सविता सेन नंद महासभा की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती डाक्टर सुजाता वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि अन्य समाज की तरह सविता सेन नंद समाज को भी अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत होना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर कृष्ण कुमार जी एवं संचालन जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सविता द्वारा किया गया अंत में सभी आगंतुक समाजिक बंधुजनों का धन्यवाद राष्ट्रीय नंद समाज उत्तर प्रदेश के महामंत्री विष्णु कुमार वर्मा ने किया कार्यक्रम में कैप्टन जगदीश प्रसाद साहब सिंह वर्मा राजू नेताजी रिंकू नीवोरिया श्यामवीर सिंह सविता राजीव कुमार सविता डाक्टर सोनपाल सिंह नत्थीलाल नीवोरिया विजय सिंह नेताजी डाक्टर विनय कुमार वर्मा रामसेवक वर्मा राजू फलौरिया मुकेश कुमार भिलावली मास्टर रामस्वरूप सुनील कुमार वर्मा श्यामसुंदर वर्मा सहित सैंकड़ों समाजिक बंधुजन उपस्थित थे।

About admin

Check Also

सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित दो-दिवसीय ‘लीडरशिप सर्किल-5’ का भव्य शुभारम्भ…

JD NEWS VISION…. अल्फा शिक्षण पद्धति से फाउण्डेशनल लिटरेसी एवं न्यूमेरसी में व्यापक सुधार सम्भव”…. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *