जेडी न्यूज़ विज़न….
०सूतक व ग्रहण के चलते कई जगह नही हो पाया होलिका दहन…
आगरा : एत्मापुर: : विकास खंड क्षेत्र में होलिका दहन के कार्यक्रम को लेकर उत्पन्न हो रहे अलग अलग वैचारिक मतभेद को लेकर कई जगह पर होलिका दहन किया गया, तो कई स्थानों पर होलिका दहन नही हो पाया। जिन स्थानों पर होलिका दहन नही हो पाया है। वहां पर बुधवार चार मार्च को होलिका दहन कराया जाएगा। होलिकोत्सव रंगोत्सव के पावन पुनीत पर्व को लेकर तीन मार्च दिन मंगलवार को भोर की पहली किरण में पूर्णिमा तिथि को ही कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित श्री हनुमान जी महाराज की प्राचीन बर्गाची पर रखी हुई होलिका में वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्रि प्रज्वलित कर होलिका दहन किया। होलिकोत्सव पर हुए होलिका दहन के बाद कस्बा के एत्मादपुर चामुंडा देवी वाली गली होलिका दहन। घर-घर में होली जलाई गई विवेक पत्रकार, विनोद झा पत्रकार, समस्त परिवार होली मनाई गई शांति शांति से होली मनई गई के नागरिकों ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर होलिका दहन स्थल से अग्नि ले जाकर अपने अपने घरों में रखी हुई गोबर की गूलरियों में अग्नि प्रज्वलित की। होलिका दहन स्थल पर होलिका मैया भक्त प्रहलाद के जयकारों से वातावरण भक्तिमय होने के साथ गूंजयमान हो गया। होलिकोत्सव रंगोत्सव पर कस्बा के गली मुहल्लों के लोगों ने जौ की बाले भूनकर परिक्रमा भी लगाई। कस्बा के राधा कृष्ण मंदिर व मोहल्ला बीच परिवहन में होलिका दहन नही किया गया। कस्बा व देहात क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हुए होलिका दहन के बाद बुधवार को भी चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि
लगने पर प्राचीन पौराणिक परंपरा के तहत अग्नि प्रज्वलित कर मायके में होलिका दहन कर विदा किया जाएगा। चार मार्च को पूरे है कस्बा व देहात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में एक साथ रंगोत्सव धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को ही घर-घर गली मुहल्ले में जौ की भुनी बालों का वितरण कर आपस में गले मिलकर होली रंगोत्सव का त्योहार पर्व मनाएगें। मोहल्ला अहीरान व मोहल्ला कछियांन कलां में चार मार्च दिन बुधवार प्रतिपदा तिथि में होलिका दहन किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र में एक सौ चबालीस में से सिर्फ पच्चीस स्थलों पर होलिका दहन किए जाने की पुष्टि हुई है। एक सौ उन्तालीस स्थलों पर चार मार्च की भोर की पहली किरण में होलिका स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन किया जाएगा।
Jd News Vision