Breaking News

सीएम ग्रिल प्रोजेक्ट में हो रही धांधली के चलते भाकियू टिकैत का सात दिवसीय अनिश्चितकालीन धरना…

जेडी न्यूज़ विज़न….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

प्रयाग राज : :  टांसपोर्ट नगर मे सीएम ग्रिल प्रोजेक्ट के तहत हो रहे सड़क व सीवर निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ के खिलाफ भाकियू टिकैत का सात दिवसीय अनिश्चितकालीन धरना आज अपर नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व मे चल रहे धरने में किसानो के दबाव के चलते नगर निगम प्रशासन ने बीती रात से ही निमार्ण स्थल पर सुधार कार्य शुरू कर दिया आज धरना स्थल उमड़ी हजारों किसानों महिलाओं एवं युवाओं की भारी भीड़ के बीच अपर नगर आयुक्त पहुंच कर आन्दोलन कारियों से वार्ता की प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वीकार किया कि डिवाइडर मे मलबे का गलत प्रयोग हो रहा था अब वहां मानको के अनुसार फ्रेश मिट्टी डालने व सीवर लाइन के कार्यों में तेजी लाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने नगर निगम को स्पष्ट कहा है कि नगर निगम ने मानक अनुसार कार्य शुरू कर दिया है इस लिए हम एक सप्ताह का समय देते हैं लेकिन एक सप्ताह के भीतर निर्माण में पूर्णतया पारदर्शिता नही आयी तकनीकी जांच कमेटी गठित नहीं हुई और शेष सड़कों का कार्य शुरू नहीं हुआ तो भाकियू इससे बड़ा और निणार्यक आन्दोलन करेगी।

About admin

Check Also

मनोनीत सदस्यों (सभासदों) का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न…

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर/ तुलसीपुर : :  16 अप्रैल  : : आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *