Breaking News

गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूटा…

जेडी न्यूज विजन….

सन्तोष कुमार गुप्ता…..

गोरखपुरा  : : कौड़ीराम: :  गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा। प्रमिला इंडेन गैस एजेंसी पर अव्यवस्था और कालाबाजारी के आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने कौड़ीराम कस्बे के मीट मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
बताया जा रहा है कि उपभोक्ता सुबह से ही गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी पर कतार में खड़े थे, लेकिन दोपहर 11 बजे तक सिलेंडर न मिलने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। नारेबाजी करते हुए लोग नेशनल हाईवे पर उतर आए और सड़क जाम कर दी। जाम के कारण गोला रोड, बड़हलगंज रोड, बांसगांव रोड और गोरखपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कड़क धूप और गर्मी में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रही है। उनका कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आने वाली गैस को मनमाने दामों पर होटल, ढाबों और ठेला संचालकों को बेचा जा रहा है। साथ ही एजेंसी पर होम डिलीवरी पूरी तरह बंद करने का भी आरोप लगाया गया, जिससे खासकर बुजुर्ग उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
एक उपभोक्ता ने बताया कि वह डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का मरीज है और पिछले एक सप्ताह से पर्ची लेकर एजेंसी और सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान के बीच चक्कर काट रहा है, लेकिन गैस नहीं मिल पा रही। इसी तरह करीब एक दर्जन महिलाएं भी छोटे बच्चे के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल रही।
सूचना मिलने पर पहुंची कौड़ीराम चौकी पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। फिलहाल उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस संबंध में प्रमिला इंडेन गैस एजेंसी के मालिक राम नरेश और कार्यालय प्रभारी हरिश्चंद्र से बात करने की कोशिश की गई मगर उनका मोबाइल स्विच ऑफ़ बता रहा है।

About admin

Check Also

मनोनीत सदस्यों (सभासदों) का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न…

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर/ तुलसीपुर : :  16 अप्रैल  : : आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *