जेडी न्यूज विजन…
हटिया / रांची: ( झारखंड): : 08 मार्च : ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस हटिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास वातवरण में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम मे वार्ड 50 की पार्षद श्रीमतीं सुनीता तिग्गा एवम वार्ड 51 की पार्षद श्रीमतीं सविता लिंडा बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित हुई । इन दोनों पार्षदों का पुष्प अंगवस्त्र एवम कलम दे कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।पुनः दोनों के कर कमलों से केक भी काटा गया ।

मंच का संचालन सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सह सचिव चंचल कुमार सिंह ने किया । संगठन की सहायक सचिव लीला सिंह ने महिलाओं के सम्मान अधिकारों और समाज मे उनके योगदान का ज़िक्र किया । सभा को संबोधित करते हुए पार्षद सुनीता तिग्गा ने कहा कि महिलाएं परिवार समाज और देश के विकाश में महत्वपूर्ण भमिका निभाती है । अपने विचार प्रकट करते हुए पार्षद सविता लिंडा ने कहा कि महिलाएं एक मां बहन बेटी और पत्नी के रूप में हमेशा प्रेरणा और शक्ति का स्रोत होती है।
Jd News Vision