जेडी न्यूज विजन….
बिलासपुर : : भारतीय जनता पार्टी का ‘बस्ती चलो अभियान’ आज शहर में जन-संवाद और सेवा का एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। इस अभियान के तहत नगर विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर के सभी छह संगठनात्मक मंडलों—पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, पूर्वी, रेलवे और मध्य मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया।
श्री अग्रवाल ने आज कुल 9 वार्डों में कार्यकर्ताओं और आम जनों के बीच पहुँचकर न केवल उनकी बातें सुनीं, बल्कि सरकार की मंशा से भी उन्हें अवगत कराया। जनसंपर्क का सिलसिला वार्ड क्रमांक 59 राजस्व कॉलोनी (सामुदायिक भवन) से शुरू होकर, वार्ड 17 अमलताश कॉलोनी, वार्ड 63 बंधवापारा (ठाकुर समाज भवन), वार्ड 22 राजेंद्र नगर, वार्ड 45 हेमू नगर (सिंधी धर्मशाला), वार्ड 69 वायरलैस कॉलोनी, वार्ड 36 दयालबंद और वार्ड 30 गोड़पारा तक चला। इन सभी स्थानों पर आयोजित जन-चौपालों में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

*डबल इंजन सरकार से मिल रहा विकास को नया विस्तार*
जनता को संबोधित करते हुए श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “डबल इंजन” की सरकार का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना और हर पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने भाजपा को सेवा का पर्याय बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं के लाभ को हर घर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

*आगामी कार्यक्रम: कल इन क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे श्री अग्रवाल*
बस्ती चलो अभियान की निरंतरता में श्री अमर अग्रवाल कल पुनः बिलासपुर के विभिन्न वार्डों के दौरे पर रहेंगे। उनका निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:
* प्रातः 10:30 बजे: अरपा नगर (वार्ड 63/65) – चंद्रमौली मंदिर, बंधवापारा।
* प्रातः 11:15 बजे: संत नामदेव नगर – शिव शक्ति मंदिर, इमलीभाठा।
* दोपहर 12:00 बजे: शंकर नगर – नेपाली भवन।
* दोपहर 12:45 बजे: रामदास नगर – अटल वाटिका, टिकरापारा।
* दोपहर 03:30 बजे: रानी अहिल्या बाई नगर (रेलवे क्षेत्र) – तारबहार तालाब के समीप।
* शाम 04:15 बजे: किला वार्ड (नागोराव) – कसौंधन भवन, पचरीघाट।
* शाम 05:00 बजे: कृष्णा नगर – सिंधी धर्मशाला, फजल बाड़ा।
* शाम 05:45 बजे: आजाद नगर (दौरे का समापन)।
Jd News Vision