JD NEWS VISION….
संतोष कुमार गुप्ता….
०51 हजार से अधिक कॉपियों की जांच, 970 परीक्षक रहे उपस्थित…
गोरखपुर: : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के चौथे दिन जनपद के 5 मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी रहा। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 51,733 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज हाईस्कूल की 20,423 एवं इंटरमीडिएट की 31,310 कॉपियों की जांच की गई। मूल्यांकन कार्य के लिए परिषद द्वारा 3,763 परीक्षकों की तैनाती की गई है, जिसके सापेक्ष चौथे दिन 970 परीक्षक ही उपस्थित रहे।
मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।
कंट्रोल रूम प्रभारी श्री किरन कुमार आरेतो ने बताया कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराया जा सके।
Jd News Vision