Breaking News

शराब कोचिये पर प्रशिक्षु भापुसे थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार प्रहार जारी….

जेडी न्यूज विजन…..

बिलासपुर : : शराब कोचिये पर प्रशिक्षु भापुसे थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार प्रहार जारी….
शराब कोचिये से 152 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30400 रूपये को किया गया जप्त।
शराब कोचिये को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गिरफ्तार आरोपी –
1. बहोरिक राम धनवार पिता स्व. पुनउराम धनवार उम्र 55 साल निवासी भरदैयाडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है, उक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना रतनपुर क्षेत्र में नशें के व्यापारियों/शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 05/04/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम भरदैयाडीह के जंगल में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब निर्माण करने व बिक्री करने की सूचना पर रेड कार्यवाही कर भरदैयाडीह के जंगल में बहोरिक धनवार के कब्जे 152 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30400 रूपये व शराब बनाने का बर्तन को जप्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. संजय यादव, शशीकांत कौशिक, लेखपाल खुसरो का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

वि. ख पथरिया में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए ओरव विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक…..

जेडी न्यूज विजन….. *”सुशासन तिहार” प्रशासन को जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास : कौशिक….. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *