जेडी न्यूज विजन…..
*”सुशासन तिहार” प्रशासन को जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास : कौशिक…..
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गंगद्वारी में आयोजित “सुशासन तिहार” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र की लगभग 25 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं आवश्यकताएँ प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस मौके पर कौशिक ने उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और श्रम कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
श्री कौशिक ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं के तुरंत हल निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुँच रही है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है तथा शासन और जनता के बीच संवाद और अधिक सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार काम कर रही है। शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता आए, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिले, जिनके लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं, इसको लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल हो रही है।
Jd News Vision