Breaking News

दिल्ली में खून की होली .. रंग खेलने के विवाद में युवक की पीट- पीट बेरहमी से कर हत्या…

जेडी न्यूज़ विज़न….

०उत्तम नगर इलाके में हुई घटना…

नई दिल्ली: : दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक 26 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

उत्तम नगर जेजे कॉलोनी ए ब्लॉक में दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद हुआ था।

अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि यह विवाद रंगीन पानी से भरे गुब्बारे के गिरने से छींटे आने के कारण शुरू हुआ।उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान तरुण के रूप में हुई, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान कारण मौत हो गई।

क्या है मामला?

  • पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर को सूचना मिली कि इलाके के दो परिवारों के बीच झड़प हो गई और दोनों पक्षों के कई लोगों इसमें जख्मी हो गए।
  • मृतक के परिवार वालों ने बताया कि घर की छत पर होली खेल रही 11 वर्षीय लड़की ने नीचे मौजूद अपने रिश्तेदारों पर पानी का गुब्बारा फेंका। गुब्बारा सड़क पर गिरा और फट गया, जिससे रंगीन पानी की कुछ छींटे दूसरे समुदाय के एक परिवार की महिला पर आ गईं।
  • तरुण के दादा मान सिंह के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और घटना को लेकर झगड़ा करने लगी।
  • सिंह ने दावा किया कि हालांकि मामला शुरू में शांत होता दिख रहा था, लेकिन बाद में दूसरे परिवार के सदस्य इकट्ठा हो गए और उन्होंने होली मनाने के बाद घर लौटते समय तरुण पर कथित तौर पर हमला कर दिया।
  • सिंह ने आरोप लगाया, ‘उन्होंने तरुण को बेरहमी से पीटा। जब वह सड़क पर पड़ा था, तब उसकी छाती पर एक बड़ा पत्थर मारा गया।’
  • पुलिस ने बताया कि तरुण को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

द्वारका जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें यह पता चला है कि झगड़ा गुब्बारे फेंकने से शुरू हुआ था, लेकिन हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और कुछ लोगों को पकड़ा है। आगे की जांच जारी है।’ दोनों परिवारों के घायल लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जांचकर्ता गवाहों के बयानों की जांच कर रहे हैं और अन्य सबूतों की समीक्षा कर रहे हैं ताकि झड़प की वजह बनने वाली घटनाओं का क्रम निर्धारित किया जा सके।

About admin

Check Also

विशाखापट्नम दर्पण साहित्य सेवा संस्था द्वारा विश्व पुस्तक दिवस पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया …

जेडी न्यूज विजन…..   विशाखापट्नम दर्पण साहित्य सेवा संस्था द्वारा विश्व पुस्तक दिवस पर फटाफट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *