Breaking News

संचारी रोग नियंत्रण अभियान – 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक  

JD NEWS VISION….

गोरखपुर: :कौड़ीराम: : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आज खण्ड विकास अधिकारी कौड़ीराम सतेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड मुख्यालय के सभागार में आयोजित किया गया जिसमे ग्राम प्रधान गण , सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित रहे ।
प्रशिक्षण में उन्हें संचारी रोगों से बचाव, जागरूकता फैलाने एवं अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई
प्रशिक्षण में निम्न विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई
संचारी रोगों (जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस आदि) के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपाय
स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई एवं ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस की गुणवत्ता बढ़ाने और टीकाकरण कराने से इनकार करने वाले लोगों के विषय में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सतीश कुमार, ए0 आर0 ओ0 बृजेश कुमार मद्धेशिया , विनय श्रीवास्तव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रवि प्रकाश राय,डब्लू एच ओ के ब्लॉक मॉनिटर सूर्य भान मिश्रा, उमेश कुमार वर्मा एवं शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *