Breaking News

नव अंशिका फाउंडेशन ने आयोजित की “नारी एक रूप अनेक” सतरंगी प्रतियोगिता…

जेडी न्यूज़ विज़न….

_प्रतिभागियों ने दिया संदेश “नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान, नारी से ही रोशन, यह सारा जहान”_

मार्च माह के हर रविवार को मनाया जा रहा है “द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव”…

लखनऊ : :  नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से आयोजित नव अंशिका महिला माह के अंतर्गत दूसरे रविवार 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर “नारी एक रूप अनेक” थीम पर स्लोगन और चित्रकला की प्रतियोगिता गोमती नगर विकल्प खंड तीन स्थित प्रतिष्ठित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।जिसमें नव्या , ईशी,पीहू, मायरा,रितिका, अनुष्का, कायनात,माधव आदि सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया ।

इसके माध्यम से महिलाओं द्वारा समाज के उत्थान में विभिन्न क्षेत्रों में दी जा रही अनुपम सेवाओं को नमन अर्पित किया गया। इस क्रम में तीसरे रविवार 15 मार्च को “नारी एक रूप अनेक” थीम पर रंगोली प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। इन सभी विजेताओं को मार्च माह के अंतिम रविवार 29 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। 29 मार्च को केन्द्रीय कार्यक्रम “नव अंशिका सर्वश्री सम्मान” प्रदान किया जाएगा ।
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि महिला माह की कड़ी में जहां 1 मार्च को गोमती नगर के रेल विहार कालोनी के घरों में काम करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान” दिया गया। वहीं दूसरे रविवार 8 मार्च, महिला दिवस के अवसर पर “नारी एक रूप अनेक” थीम पर स्लोगन इसमें चित्रकला की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने “नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान, नारी से ही रोशन, यह सारा जहान” और “सशक्त नारी, सशक्त समाज” जैसे प्रेरक संदेश कलम और कूची के माध्यम से रचनात्मक और कलात्मक रूप में दिये। इस अवसर पर नृत्यांगना और मोटिवेटर स्पीकर अंशिका त्यागी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमेशा नारी को देवी का स्थान दिया है। मार्च माह में ही हम नवरात्र के रूप में पूरे नौ दिन नारी की महिमा का आलौकिक दर्शन भी करेंगे। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से 27 मार्च तक होंगे।

About admin

Check Also

इंडियन ऑयल ने बढ़ाया नेत्र सेवा का दायरा…

जेडी न्यूज विजन….. लखनऊ : : कल्याणम करोति, लखनऊ द्वारा संचालित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *