Breaking News

LSG की टीम 13 मार्च को पहुंचेगी लखनऊ…15 मार्च से शुरू होगी प्रैक्टिस… रविवार को जारी हो सकता IPL का शेड्यूल…

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ: :  टी-20 विश्व कप अब समापन की ओर है। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसके बाद दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल की शुरुआत होगी। लीग के आगामी सीजन की तैयारियों को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम 13 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी।

टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ चरणबद्ध तरीके से शहर में पहुंचेंगे। पूरी टीम के आने के बाद 15 मार्च से अभ्यास सत्र की शुरुआत होगी, जो एक सप्ताह तक चलेगा। रविवार को आईपीएल का पूरा कार्यक्रम घोषित हो सकता है।

टीम प्रबंधन के मुताबिक, एलएसजी के घरेलू मुकाबले इस बार भी अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम खेले जाएंगे। इकाना में ही टीम 15 मार्च से नियमित अभ्यास शुरू करेगी। फ्रेंचाइजी ने अभ्यास के लिए विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें फिटनेस ट्रेनिंग, नेट सेशन और अभ्यास मुकाबले शामिल हैं।

कुछ विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के कारण थोड़ा देर से जुड़ सकते हैं, जबकि भारतीय खिलाड़ी पहले ही अभ्यास में शामिल हो जाएंगे। कैंप के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम संयोजन पर खास ध्यान दिया जाएगा। एलएसजी पिछले सीजन की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

कप्तान रिषभ पंत के नेतृत्व में टीम प्रबंधन ने मजबूत रणनीति तैयार की है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि इस बार पंत टीम को चैंपियन बनाएंगे। हालांकि, कप्तान का पहला सत्र बेहद निराशाजनक रहा था।

आईपीएल शुरू होने से पहले यह अभ्यास सत्र टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां खिलाड़ी अपनी तैयारियों एवं टीम संयोजन को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

About admin

Check Also

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया पर छप्परफाड़ कर बरसा पैसा…

जेडी न्यूज़ विज़न…. ०करोड़ों के इनामों की लग गई झड़ी….. नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *