Breaking News

हो गौरवान्वित महिला शक्ति… विश्व महिला दिन….

जेडी न्यूज विजन….….

हो गौरवान्वित महिला शक्ति…

संसार का अनुपम संगीत है नारी
शक्ति स्वरूपा ममता बलिहारी॥

कुटुम्ब वत्सला, मानवताका मुगट सजाये सन्नारी ।
जननी भगिनी भार्या, त्रिविध कल्याणी तपधारी नारी॥

जब शृंगारी, लगे खुशियॉं की झोली,
बसंत पंचमीकी प्यारी पीली थाली॥

सजाये उमंगसे ऋतु मेला, बनकर गृहलक्ष्मी प्रेमाभिलाषी,
अपनापनकी शान सजाये निराली, भावन वदन भोलीभाली॥

जन्मदाता आद्यशक्ति दैवी नूर ही नूर,
कोमल कराल रूपधर श्रेयस सुपेर।
छाया झेले सूरज सोम की, जीवन नैयाकी कुशल खेवैया
नवयुगकी नारी, शौर्य धैर्य की राही, न्याय सम्मान की बात सवैया ॥

देख दर्द अन्यका द्रवति, नित्य नारी उर में करूणा छलके,
हो संकट संतान पे बनती झाँसी, कवची शेरनी सी घूरके॥

जल थल नभ में ललकारी गुंजन, नवयुगकी नारी शक्तिको वंदन,
हो गौरवान्वित महिला शक्ति, लगे तीर्थ चरणों में पावन चंदन॥

रमेश पटेल” आकाशदीप”
केलिफोर्निया
….

About admin

Check Also

नेपाल में भारतीय को गुटखा थूकना पड़ा महंगा…लोगों ने साफ करवाई सड़क.. वीडियो वायरल!..

जेडी न्यूज विजन….. नेपाल की सड़कों पर भारतीय पर्यटकों की एक शर्मनाक आदत सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *