Breaking News

टोल बढ़ने के बाद अब छह शहरों के बीच बस का सफर महंगा होगा …

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ: : टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद अब रोडवेज बसों का सफर भी जल्द महंगा होगा। इस संबंध में लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक आईटी को पत्र भेजकर टोल टैक्स की बढ़ी दरों के सापेक्ष बसों का किराया संशोधित करने के लिए पत्र भेजा है।

लखनऊ से छह शहरों के बीच संशोधित किराये का असर पड़ेगा। कानपुर रोड, अयोध्या, गोरखपुर, बाराबंकी जरवल रोड, रायबरेली-कानपुर रोड, लखनऊ-सीतापुर रोड और रायबरेली-प्रयागराज रोड पर पड़ने वाली टोल की दरें एक अप्रैल से सिगंल ट्रिप के लिए बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में लखनऊ से कानपुर, गोरखपुर, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और सुलतानपुर आने-जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए ज्यादा किराया देना होगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अभी टोल टैक्स की दरों में बदलाव के बाद रोडवेज बसों के किराये में बदलाव के लिए मुख्यालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा हैं। लखनऊ से छह शहरों के बीच बसें टोल से गुजरती हैं। ऐसे में इन शहरों के बीच आवागमन करने वाली बसों में एक से तीन रुपये तक किराये का बोझ प्रति यात्री पड़ेगा। संशोधित होने के बाद नया किराया ईटीएम मशीन में दर्ज किया जाएगा। सोमवार को रोडवेज की संशोधित किराये की सूची आने के उम्मीद है। फिर बसों में नया किराया लागू होगा।इन छह शहरों के लिए बढ़ेगा किरायाशहर वर्तमान किराया (रु.) नया किराया (रु.)-लखनऊ से कानपुर 137 138-लखनऊ से गोरखपुर 447 450-लखनऊ से सुल्तानपुर 231 233-लखनऊ से रायबरेली 121 122-रायबरेली से प्रयागराज 182 183-रायबरेली से प्रतापगढ़ 139 140…

About admin

Check Also

बलरामपुर महोत्सव का आगाज बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हुआ…

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर महोत्सव का आगाज बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हुआ।० …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *