Breaking News

छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार….

जेडी न्यूज़ विज़न….

छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वह संगठन में पकड़ रखती हैं। साथ ही जमीनी स्तर पर महिलाओं के बीच में भी लक्ष्मी वर्मा की लोकप्रियता है। वह ओबीसी समाज से आती हैं….

रायपुर  : : बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने इस बार लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर संगठन में काफी मंथन हुआ था। प्रदेश संगठन ने सात नामों का पैनल भेजा था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व में लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाई ।

कौन हैं लक्ष्मी वर्मा…

दरअसल, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सक्रिय और वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। वह छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। साथ ही बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। रायपुर से जिला पंचायत की पूर्व अधय्क्ष रही हैं। वही संगठन में इनकी काफी सक्रियता है। कुर्मी समाज से आती हैं।

महिला को भेजकर बीजेपी ने दिया संदेश…

छत्तीसगढ़ में बीजेपी लगातार महिला कल्याण के लिए काम कर रही है। लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजकर पार्टी ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। लक्ष्मी वर्मा महिला वर्ग में अच्छी पकड़ रखती हैं। वहीं, इस सीट के लिए छत्तीसगढ़ से अन्य लोग भी दावेदार थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से राजसभा में पांच सांसद हैं। इनमें से दो का कार्यकाल नौ अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा है। इसलिए पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को मौका दिया है। छत्तीसगढ़ में विधायकों की संख्या 90 है। इस हिसाब से जिस उम्मीदवार को 31 वोट मिलेंगे, उनकी जीत पक्की है।

ये हैं राज्यसभा चुनाव की तारीखें…

  • राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है…
  • नौ मार्च को नामांकन वापस लेने की तारीख है…
  • 16 मार्च 2026 को इसके लिए वोटिंग होगी…
  • वोटिंग के बाद 16 मार्च को ही काउंटिंग होगी…
  • 20 मार्च तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी…

(सुषमा बंजारे )

Special correspondece

Chhattisgarh

 

About admin

Check Also

. . . तो क्या बिहार में नीतीश युग का हो रहा है अंत??…

जेडी न्यूज़ विज़न… नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा सुन सदमे में जेडीयू के कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *