Breaking News

अवैध खनन पर प्रशासन मौन, नगाराडीह में खुलेआम* *तालाब से करोडो की मिट्टी*और मुरुम गायब

जेडी न्यूज़ विज़न….

राकेश कुमार पाण्डेय….बिल्हा: :

बिल्हा क्षेत्र के नगाडराडीह गांव में कई महीनों से तालाब मे अवैध खनन 24 घंटे जारी है। जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी धनराज ईंट भट्ठा पहुंचाई जा रही है, लेकिन संबंधित अधिकारी पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं।

पत्रकारों की सूचना के बाद पटवारी मौके पर पहुंचे, पर तब तक मशीन हटा दी गई और सिर्फ खाली कागजो मे जगह का पंचनामा बना दिया गया।

सवाल यह है कि जब अधिकारियों का इस मार्ग से लगातार आना-जाना होता है, तो उन्हें यह सब कैसे नजर नहीं आया?

उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तालाब मे अवैध खनन जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी खामोश हैं।

अब देखने वाली बात यह है की खबर चलने के बाद उच्च अधिकारी क्या कारवाही करते है या फिर करोडो की मिट्टी मुरुम की चोरी का सिलसिला ऊ ही जारी रहेगा

About admin

Check Also

धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाने वाला फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में….

जेडी न्यूज़ विज़न…..   बिलासपुर (छ.ग.): : धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाने वाला फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *