जेडी न्यूज़ विज़न…..
लखनऊ : : लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज मैथ्यूज़ हॉल से कॉलेज परिसर के परिभ्रमण के साथ “नारी शक्ति वंदन अभियान” के अंतर्गत नारी शक्ति पदयात्रा का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बैजू अब्राहम, शिक्षकगण, एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की आयोजक मंडली में डॉ. अनुराग रॉबर्टसन, प्रो. सुमन लता वर्मा, डॉ. नौमिता गवन, डॉ. मनीषा प्रसाद, डॉ. मयंक जोज़फ (एन.एस.एस. प्रभारी), डॉ. शबाहत फातिमा, डॉ. अल्पना बाजपेई एवं सोनी कुमारी शामिल रहीं।
पदयात्रा का शुभारंभ मैथ्यूज़ हॉल से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित किया। इस रैली का उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
Jd News Vision