जेडी न्यूज़ विज़न….
सन्तोष कुमार गुप्ता…
बांसगांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कौड़ीराम के जर्लही टोले पर अज्ञात चोरों ने बंद घर के दरवाज़े की कुण्डी तोड़ कर लाखों के जेवर पन्द्रह हजार रुपए नकद व दो गैस सिलेंडर चुरा लिया। पुलिस को दी गई तहरीर में राजकुमारी गुप्ता पुत्री रामाज्ञा गुप्ता ने कहा है कि वह गोरखपुर स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के यहां नौकरी करती है और सप्ताह में छुट्टी के दिन घर आती है। रविवार की सुबह वह घर पहुंची तो देखा घर के दरवाज़े की कुण्डी टूटी हुई है और घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। उसने अपने सामान की खोजबीन किया तो लगभग पांच लाख के जेवरात समेत नकद रुपए व गैस सिलेंडर सहित आवश्यक वस्तुएं गायब थी। प्रार्थिनी ने 112 नंबर व स्थानीय पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और प्रार्थिनी से पूछ ताछ की।
Jd News Vision