Breaking News

सर्राफा मंडल की अहम बैठक में सुरक्षा और व्यापारिक समस्याओं पर व्यापक चर्चा

Jd news Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….
*डीएम दीपक मीणा व एसएसपी डॉ. कोस्तुभ सराफा ने दिया भरोसा—“व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता*

गोरखपुर: :  शहर के सर्राफा मंडल गोरखपुर (रजि.) के सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ सराफा ने व्यापारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। बैठक का उद्देश्य बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने चोरी, लूट, ठगी जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए बाजार क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी सुदृढ़ करने और संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई। इस पर डीएम दीपक मीणा ने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी गंभीरता से इन मुद्दों पर कार्य करेगा और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
एसएसपी डॉ. कोस्तुभ सराफा ने कहा कि पुलिस विभाग व्यापारियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और बाजारों में नियमित गश्त के साथ-साथ खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बैठक में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पदंत जैन की उपस्थिति विशेष रही। उन्होंने व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर देते हुए कहा कि संवाद और सहयोग से ही समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर सर्राफा मंडल के पदाधिकारी—अध्यक्ष गणेश वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, महामंत्री दिनेश सर्राफ, कोषाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, मंत्री कृष्णकांत वर्मा तथा संरक्षक सुभाष चंद्रवाल व संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। बैठक का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जहां प्रशासन और व्यापारियों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।

About admin

Check Also

पंचायत चुनाव तक प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, पंचायती राज विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव…

J D NEWS VISION…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ : : पंचायत चुनाव तक प्रधानों-प्रमुखों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *