Breaking News

आठवीं मुहर्रम के जुलूस पर बदलेगा पुराने लखनऊ ट्रैफिक रूट, गुरुवार शाम से लागू होगा डायवर्जन ***

 *** जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : : आठवीं मुहर्रम पर शिया समुदाय द्वारा जिन्नतों वाली मस्जिद से इमामबाड़ा गुफरानमाब तक जुलूस निकाला जाएगा। इस लिए गुरुवार शाम सात बजे से जुलूस की समाप्ति तक पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक आशीष श्रीवास्तव ने दी। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इधर से जा सकेंगे

  • डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से कपूरथला, आइटी चौराहे के रास्ते।
  • बालागंज चौराहे से दाहिने कैंपवेल रोड के रास्ते। – घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहे से बायें, बंधा रोड कुडियाघाट से दाहिने नया पुल के रास्ते।
  • डालीगंज पुल से दाहिने आइटी चौराहा, कपूरथला, मड़ियांव से होकर।
  • मेडिकल कालेज चौराहा, डालीगंज पुल के रास्ते।
  • डालीगंज पुल से दाहिने आइटी, मडियांव, दुबग्गा से।
  • चौक से कोनेश्वर के रास्ते।
  • मेडिकल कालेज चौराहा, चौक के रास्ते।
  • शाहमीना तिराहा से अथवा रकाबगंज पुल के रास्ते।
  • रकाबगंज पुल और बाजारखाला के रास्ते।
  • मेडिकल कालेज से रकाबगंज पुल के रास्ते।
  • बंधा रोड नये पुल से होकर।
  • बंधा रोड या नये ओवर ब्रिज के रास्ते।
  • कोनेश्वर अथवा घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहे से बायें बंधा रोड कुडियाघाट से दाहिने नया पुल के रास्ते।

डीसीपी ट्रैफिक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि डायवर्जन मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने अथवा इमरजेंसी वाहनों के जाम में फंसे होने पर संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क करना होगा। उसकी यथासंभव ट्रैफिक पुलिस मदद करेगी।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *