Breaking News

सरोजिनी नगर में आयोजित की गई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ: : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद कुवर हरिवंश सिंह ने कहा कि समाज के युवाओं एवं बच्चों हाथों में अब तलवार की बजाए कलम होनी चाहिए। जिससे वह उच्च शिक्षित होकर समाज के उत्थान में अपना अहम योगदान दे सके। उन्होने क्षत्रिय समाज के इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों से यदि क्षत्रिय समाज के योगदान को हटा दिया जाए तो वह शून्य हो जाएगा। पूर्व सांसद सिंह रविवार को संगठन की पूर्वी उप्र की कार्यकारिणी बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
सरोजनीनगर के स्कूटर इण्डिया चौराहा स्थित डीवीएसआर होटल में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास हमेशा त्याग का रहा है। उन्होने इसके लिए भगवान राम और सबरी के मिलन का उदाहरण देते हुए क्षत्रियों से समाज के सभी तबको को गले लगाने की अपील की। पूर्व सांसद ने समाज मे ंव्याप्त दहेज, नशा खोरी इत्यादि कुरीतियों को त्याग कर बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने का आवहान किया। संगठन की जिला इकाई द्वारा आयोजित इस प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के भव्य भवन व समाज की छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराएगा। जिसके लिए सरकारी कीमत पर जमीन आवंटित कराने के लिए शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। इसके अलावां कार्यकारिणी बैठक में मौजूदा एससी/एसटी एक्ट में संशोधन करने, पूर्ववर्ती मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा आगरा में आठ नामजद व 50 अज्ञात क्षत्रियों पर गंभीर धाराओं दर्ज किये गये मुकदमे वापस लिए जाने तथा गरीब श्रवणों को भी आरक्षण दिये जाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव भी पास किया गया। बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस वीके सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मिनी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ‘शंकरीÓ, जिला संरक्षक राकेश कुमार सिंह बब्लू, जिलाध्यक्ष कुंवर विनोद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संगठन के जिला कोशाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंकज सिंह एडवोकेट, संगठनमंत्री राजवीर सिंह एवं जितेन्द्र प्रताप सिंह बब्लू के अलावां पूर्वी उप्र इकाई के 40 जिलों के जिलाध्यक्ष व बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
————————————————————– ———-
महिला पहलवानो के आरोप निराधार
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने पत्रकारो द्वारा पूंछे गये एक सवाल पर भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा लगाये गये आरोपो को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सांसद ब्रजभूशण शरण सिंह के खिलाफ जांच में कोई सबूत नही मिला है और कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी है। पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि ब्रजभूशण शरण सिंह सात बार से संसद के लिए चुने जा रहे है यदि उनका चरित्र सही नही होता तो जनता उन्हें चुनाव क्यो जिताती।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *