Breaking News

नगर निगम की लापरवाही के चलते दुकानों के समने लगे कूड़ों के ढेर ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : : भाजपा सरकार द्वारा साफ-सफाई को लेकर समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता रहता है, लेकिन नगर निगम विभाग की लापरवाही के चलते सरोजनीनगर प्रथम वार्ड स्थित गौरी बाजार में काफी दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पड़ी है। आलम यह कि बीच बाजार में सफाई कर्मियों ने दुकानों के सामने कूड़े कचरे का डंपिंग ग्राउंड बना रखा है। सड़क किनारे फैला कचरा सड़क दुर्घटना का सबब बनता जा रहा है। यही नहीं यहाँ शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले भक्तों को भी गंदगी से ही होकर गुजरना पड़ रहा है। बताते चलें कि सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में चुनाव बाद पार्षद बदलते ही यहाँ की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। एक तरफ यहां के व्यापारी जहां एलिवेटेड कानपुर रोड के लिए चल रहे निर्माण कार्य की वजह से काफी परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क और दुकानों के सामने फैली गंदगी और दुर्गंध से दुकानदारों को दिनभर सामना करना पड़ रहा है। वह भी तब जब भाजपा की मौजूदा पार्षद गीता देवी की स्वयं इसी गौरी बाजार में सोने चांदी की दुकान है। बताते हैं कि इससे पहले यहां रहे भाजपा के पूर्व पार्षद राम नरेश रावत के समय बाजार एकदम साफ सुथरा नजर आता था। लेकिन अब अनदेखी और लापरवाही के कारण सफाई कर्मी पूरी तरह अपनी मनमानी पर उतारू हैं। स्थिति यह कि झाड़ू लगाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की जाती है। यहां घर और दुकानों से कूड़ा एकत्र कर उसे ले जाने की व्यवस्था पहले ही समाप्त हो चुकी है। साथ ही जो भी क्षेत्र का कूड़ा कचरा इक_ा होता है, उसे स्कूटर इंडिया चौराहे के पास निश्चित स्थान के बजाय गौरी बाजार में ही दुकानों के सामने सड़क पर ढेर किया जा रहा है। इस कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से जहां राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। वहीं दुकानदार भी काफी परेशान हैं। साथ ही रात के समय अंधेरे में वाहन सवारों को भी इस कूड़े के ढेर से दुर्घटना का शिकार होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों की मानें तो सफाई कर्मियों द्वारा ढेर किया गया कूड़ा यहाँ कई कई दिनों तक पड़ा रहता है। जबकि कूड़े के ढेर के बगल गली में ही यहां प्राचीन चिंताहरण शिव मंदिर स्थित है। इस मंदिर में सावन के महीने में भक्तों का लगातार आना जाना लगा रहता है। लेकिन मजबूरन उन्हें इसी दुर्गंध युक्त कूड़े से गुजर कर ही पूजा अर्चना के लिए मंदिर जाना पड़ता है। फिलहाल नगर निगम सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते स्थानीय निवासी व दुकानदारों में काफी आक्रोश है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *