Breaking News

आत्मा की 18वीं गवर्निंग बोर्ड बैठक सम्पन्न ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : :  कृषि कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, अनुश्रवण एवं अनुमोदन के लिये सोमवार को डा. एपीजे अब्दुल कलाम, सभागार कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) की 18वीं गवर्निंग बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला उद्यान विभाग, जिला मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय मत्स्य अनुसंधान विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक, अध्यक्ष एवं जनपद के कर्मचािरयों एवं गवर्निंग बोर्ड बैठक के लिये नामित कृषक सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आईसीडीपी, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, नेशनल मिशन ऑन एडविल ऑयल एवं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुर्नरोद्वार कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। उप कृषि निदेशक, लखनऊ
द्वारा वर्ष 2023-24 में कराये जाने वाले कृषक प्रशिक्षण राज्य के अन्दर एवं बाहर का भ्रमण कार्यक्रमों
की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को दी गयी। भ्रमण कार्यक्रमों में उन लघु एवं सीमान्त कृषकों का चयन किया जाय, जिन्होंने विगत तीन वर्षो में प्रतिभाग न किया हो। आगामी प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं राज्य कृषि संस्थानों , प्रशिक्षण केन्द्रों में उत्तम कृषि आधारित विषयों जैसे मशरूम की खेती, मछली पालन, शिमला मिर्च की खेती के लिये प्रशिक्षण संस्थानों का चयन करते हुये किसानों की सूची का विवरण उपलब्ध करायें। सीडीओ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक, अध्यक्ष  को निर्देश दिये गये कि वह अपने प्रक्षेत्र पर वैज्ञानिक विधियों पर आधारित प्लाट विकसित कर, एवं कृषि क्रियाओं की कृषि पुस्तिका प्रकाशन हेतु कृषि साहित्य सामग्री प्रत्येक माह उप कृषि निदेशक लखनऊ को उपलब्ध करायेगें। कार्यक्रम की अंत में बलराम वर्मा उप कृषि निदेशक, लखनऊ द्वारा गवर्निंग बोर्ड बैठक में आये अधिकारियों-कर्मचारियों एवं किसानों को धन्यवाद  ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *