Breaking News

साहित्यकार साहू नेपाल में हिंदी काव्य रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित..

Jdnews Vision…
(आनन्द गिरि मायालु )
लुंबिनी : : नेपाल की पवित्र भूमि लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस के संदर्भ में आयोजित हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक अंतर्गत ग्राम मोहतरा तेली के प्रसिद्ध साहित्यकार व लेखक थानू राम साहू को सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे प्रधानपाठक के पद पर शासकीय प्राथमिक शाला माराडबरी , संकुल केन्द्र फास्टरपुर में पदस्थ है। नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, देवनागरी लिपि के सरंक्षण, हिंदी भाषा को नेपाल भारत की मैत्री भाषा बनाने तथा हिंदी के रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई कविता में नेपाल, भारत, कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा तंजानिया से 6742 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता रही है। सहभागिता व्यक्त करने वालों में 16 बर्ष के बालकों से लेकर 75 बर्ष के वयोवृद्ध रचनाकार रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी तथा निजी कार्यालयों के बड़े बड़े पद के अधिकारी तथा राजनीतिक दल के नेताओं की सहभागिता रही है। उत्कृष्ट रचना के आधार पर 675 रचनाकारों का चयन किया गया जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर ” हिंदी काव्य रत्न ” मानद उपाधि सम्मान से तथा 25 नवोदित रचनाकारों को ” काव्यश्री सम्मान ” से सम्मानित किया गया है।
प्रतिभागी छत्तीसगढ़ के मुंगेली से थानू राम साहू ने संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा – शब्द प्रतिभा संस्था देश विदेश के हिंदी प्रेमियों को जोड़ने के लिए पुल का कार्य कर रहा है साथ ही हम जैसे लेखकों को सम्मान के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है सच में संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य प्रसंशनीय है। कवि, लेखक और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए मंच प्रदान कर उल्लेखनीय कार्य किया है। ” प्रतियोगिता में सहभागी सैकड़ों रचनाकारों में संस्था तथा आयोजन की प्रशंसा की है।

About admin

Check Also

हिना मांडिया को नेपाल में मिला काव्य रत्न का सम्मान…

Jdnews vision… हिना मांडिया को‌ 14 सितंबर ‘हिंदी दिवस’ पर नेपाल मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कविता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *