Breaking News

रूद्रा ग्लो सिटी समेत दो अवैध कालोनियों पर चला एलडीए का बुलडोजर ***

**जेडीन्यूज़ विज़न ००
०लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की कार्यवाही०००
लखनऊ : :  एलडीए के उपाध्यक्ष डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध प्लाटिंग, निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमती नगर विस्तार व गोसाईंगंज में दो अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की।
प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि लाला, अनिल यादव व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के ग्राम-हासेमऊ में गाटा संख्या-181 पर लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसके अलावा प्रबंधक, रूद्रा ग्लो सिटी व अन्य द्वारा सुलतानपुर रोड पर गोसाईंगंज के सेमनपुर में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। उक्त दोनों प्रकरण में विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। इसके अनुपालन में आज सहायक अभियंता अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियंता राजीव कुमार श्रीवास्तव व सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से दोनों अवैध प्लाटिंग स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़कें, बाउन्ड्रीवॉल, नाली, साइट ऑफिस, खम्भे व गेट आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *