Breaking News

आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला गिरफ्तार ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ  : : उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले मुकीम उर्फ अरशद को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार रईस, अरमान अली और मो. सलमान सिद्दीकी से गहन पूछताछ के दौरान मुकीम के बारे में पता चला था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें तलाश में थी। एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल, दो सिम और 617 रुपये नकद बरामद हुआ है। आरोपित मूलरूप से गोण्डा जिले का रहने वाला और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। अब एटीएस उसे रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय के समक्ष याचिका दायर करेगी। उसके साथ देश विरोधी गतिविधियों में कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाया जाएगा।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *