Breaking News

जालसाजों ने मनी एक्सचेंज दुकानदार से 2890 अमेरिकी डालर लेकर हुए फरार ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : :  कैसरबाग इलाके में दो जालसाज एक मनी एक्सचेंज दुकानदार से 2890 अमेरिकी डालर लेकर फरार हो गए। ठगे गए डॉलर की भारतीय मुद्रा में कीमत 2.36 लाख रुपये बताई गई है। ठगी का शिकार हुए दुकानदार ने कैसरबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है।
कैसरबाग के ख्यालीगंज इलाके में अहद मुख्तार अब्बासी रहते हैं। उनकी नाज सिनेमा रोड पर एवन टूर ट्रेवेल्स के नाम पर दुकान है। अहद मनी एक्सचेंज का भी काम करते हैं। उनके मुताबिक 11 अप्रैल की दोपहर दो विदेशी नागरिक उनकी दुकान पहुंचे। दोनों ने खुद को रशिया का निवासी बताया और अहद से 2890 अमेरिकी डॉलर खरीदने की बात कही। इस पर अहद ने उसको 2890 डालर दे दिए। दोनों ने डालर की गिनती की और फिर बाहर खड़ी अपनी गाड़ी से भारतीय रुपये लाकर देने की बात कही। दुकान से जाते हुए दोनों आरोपी अपना बैग वहीं रख्गए। कुछ देर के बाद जब दोनों विदेशी नागरिक वापस नहीं लौटे तो दुकानदार अहद ने बाहर जाकर देखा तो दोनों गायब था और कोई गाड़ी भी नहीं खड़ी थी। अहद ने उनका बैग चेक किया तो उसमें कागज के टुकड़े रखे थे। ठगी का शिकार हुए दुकानदार ने फौरन सूचना कैसरबाग पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जालसाजों की तलाश कर रही है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *