Breaking News

मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने वाले युवक ने विधायक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न***
लखनऊ  : : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर बुधवार दोपहर एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। पुलिस ने उसे झुलसी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित युवक ने विधायक बंबा लाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
गौतमपल्ली थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित युवक मूलरूप से उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र का रहने वाला आनंद मिश्रा है। उसने सफीपुर से विधायक बंबा लाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल सिविल अस्पताल में आनंद का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक बंबालाल ने आरोपों को निराधार बताया है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *