Breaking News

नगर क्षेत्र में शत- प्रतिशत मतदान के लिए बाल सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली ***

जेडी न्यूज़ विजन उत्तर प्रदेश गोंडा ***
तहसील संवाददाता मनकापुर***

(अमर चंद्र कसौधन )

मनकापुर/ गोंडा : : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को सत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने का कार्य बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ मनकापुर द्वारा किया जा रहा है।

प्रतिदिन हर मोहल्लों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, और लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए कहा जा रहा है ।

बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ मनकापुर के कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगों से मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। रैलियां निकालकर लोगों से मतदान करने पर बल दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बाल सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत मनकापुर क्षेत्र में रैली निकाली गई।

रैली में शिवा प्रियदर्शनी, दिव्या दिव्यदर्शनी, अमरदीप, राजदीप, मनु, शिवा, आदित्य, गोविंद, पूजा मनमोहिनी, साक्षी, कोमल, मीना, सुलोचना सहित कई बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली में भाग लिया।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *