Breaking News

जालसाज किसान समेत आठ के विरूद्व मुकदमा दर्ज ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : : मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भौदरी गांव में जालसाज किसान पूर्णमासी ने एक ही जमीन को कई लोगो को बिक्री कर लाखो रुपये की ठगी कर ली,यही नही जालसाज किसान ने विक्रय की गयी जमीन का एग्रीमेंट भी कर दिया था। ठगी के शिकार पीड़ित राजेश कुमार निवासी मरूई मजरा भौंदरी की लिखित शिकायत पर पर जांच के बाद डीसीपी दक्षिणी विनीत जायसवाल के निर्देश पर मोहनलालगंज पुलिस ने जालसाज किसान पूर्णमासी,गुड्डू निवासी छदोईयाखेड़ा थाना काकोरी,इमरान व इरफान पता अज्ञात,अनिल कुमार भारती निवासी बुंदावा पो0जसरा,इलाहाबाद,दिनेश कुमार निवासी जाम्हा खास पो0तेजपुर मऊ आईमा,इलाहाबाद,सौरभ सिहं निवासी रायबरेली,प्रेमशंकर निवासी कोनिया पो0बरगंद,चित्रकूट के विरूद्ध जालसाजी,धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी हैं।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *