*** जेडीन्यूज़ विज़न***
लखनऊ : : कई वर्षो के बाद वैशाख माह में सावन की बदरी छायी हुई है। इस समय जहां सूरज तपता है, वहीं इस बार आसमान में बदरी छायी है और झमाझम बारिश भी हो रही है। पिछले दो-तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही से तापमान में भारी गिरावट आयी है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण है।
लखनऊ के मौसम केन्द्र के निदेशक मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलावा आया है। विक्षोभ उत्तर प्रदेश के आकाश से गुजरते हुए राजस्थान से बिहार की ओर गया है। उन्होंने बताया कि वैसे तो अमूमन मई में औसत तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहता है, लेकिन इस बदलाव से तापमान में कमी आयी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से आसमान साफ हो जाएगा और तापमान में वृद्धि होगी।