Breaking News

काकोरी में प्रशासन से पहले मतदाताओं ने ही कर दी प्रत्याशी की घोषणा ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
-सपा-भाजपा में होगा मुख्य मुकाबला, क्षेत्रीय नेता भी लगभग जनता के ओपीनियन पर सहमत, जनता की माने तो भाजपा की जीत पक्की०००
० 15 सौ लोगों की बातचीत पर आधारित हैं आंकड़े, हार-जीत पर लगाई जा रही दांव पर मोटी रकम०००
काकोरी/लखनऊ : : निकाय चुनाव में प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्याशी से लेकर आम जनता का रात-दिन हार-जीत के आंकड़ों में उलझा रहता है।कोई भाजपा को जिता रहा है।कोई सपा को जिता रहा है।तो कोई बसपा को जिता रहा है।काकोरी नगर पंचायत में कुल 19387 मतदाताओं में से कुल 12534 लोगों ने अपने मताधिकार का का प्रयोग करते हुए 4 मई को मतदान किया था।जिसमें 64.65त्न कुल यहां पर मतदान हुआ।मतदान समाप्त होने के बाद अब हर जगह पर हार जीत के आंकड़े लगाये जा रहे हैं।यहाँ तक हार-जीत को लेकर लोग मोटी रकम भी दांव पर लगा रहें हैं। सबसे ज्यादा लोग भाजपा पर दांव लगा रहे हैं।इस सम्बंध में प्रहरी मीमाँसा की टीम ने नगर पंचायत के लगभग एक हजार पांच सौ लोगों से बातचीत की,तो जो आंकड़े लोगों ने सामने रखे,उससे तो यही लगता है कि यहां पर चेयरमैन की कुर्सी इस बार प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के हाथ से खिसक कर सत्ता धारी दल भाजपा के हांथ लगने वाली है।मतों की गणना लोगों ने इस प्रकार कर दी मानों की मतगणना पूरी हो गई हो।जनता ने यहां पर पड़े कुल 12534 मतों में से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोहित साहू को जनता ने लगभग 4350 मत देकर पहले स्थान पर रखा हैं।जबकि प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी को जनता ने लगभग 3650 मत देकर दूसरा स्थान दिया है।वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल ख़ालिक़ गुड्डू को जनता ने लगभग 3350 मत देकर तीसरा स्थान दिया है।कांग्रेस प्रत्याशी रियाज अहमद को जनता ने लगभग 250 मत देकर चौथा स्थान दिया है।निर्दलीय प्रत्याशी सलमान इस्तियाक को जनता ने लगभग 100 मत व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हसरत अली को जनता ने लगभग 60 मत दिए हैं।जबकि मतदान करने वाले मतदाता ही यह मान भी रहे हैं कि लगभग 874 मत खराब हुए हैं।निर्दली प्रत्याशी सलमान पहले ही पारिवारिक हवाला देते हुए चुवान मैदान से हट गये थे।जनता की माने तो यहां से भाजपा की सीट निकलना लगभग तय है।अब देखना यह होगा कि जनता जनार्दन के यह आंकड़े लगभग कहां तक सटीक बैठते हैं।भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू का भी यही मानना है कि आंकड़ा लगभग सही है।दो से तीन सौ वोटों का हेर फेर इधर उधर हो सकता है।मतगणना के बाद कुछ इसी तरह का हो रिजल्ट आने की उम्मीद है।जबकि सपा के लोगों का मानना है कि उनको लगभग 4600 से 4800,भाजपा के लोगों का मानना है कि उनको लगभग 4400 से 4600,बसपा के लोगों का मानना है कि उनको लगभग 4800 से 5200 व कांग्रेस के लोगों का मानना है कि उनको लगभग 900 से 1100 सौ के लगभग वोट मिलेंगे।इसके बावजूद सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने को मुख्य चुनावी मुकाबले में मानते हुए जीत का दावा कर रहें हैं।फिर हाल चुनावी परिणाम कुछ भी हो।लेकिन कड़ा मुकाबला होने के पूरे असार है।यदि लोगों ने जातीय समीकरण के आधार और पार्टी बेश मान कर मतदान किया होगा।तो चुनावी परिणाम चौकाने वाले भी हो सकते हैं।जिसकी लोगों को उम्मीद भी न होगी।कि ऐसा भी चुनावी परिणाम आ सकता है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *