Breaking News

दबंग महिला प्रधान अपने देवर के साथ मिलकर हरिजन की भूमि पर कब्जाकर करा रहे अवैध निर्माण ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***

-भगवानपुर ग्राम पंचायत का मामला, जिलाधिकारी से शिकायत०००

मोहनलालगंज/ लखनऊ : : निगोहां के भगवान पुर गांव की ग्राम प्रधान और उसके देवर पर एससी की आबादी भूमि पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए गांव के सरपंच समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अपनी दबंगई से सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसमें दीवार खड़ी कर ली है अब वह छत डालने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार निगोहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर के मजरा अमलिहा खेड़ा गांव निवासी जल निधि अध्यक्ष उर्मिला देवी, ग्राम पंचायत सदस्य सरला सिंह समेत गांव के दिनेश, विवेक, रहल, पवन, देशराज सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी लखनऊ को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि भगवानपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान कुशुमलता अपने देवर हिमांशु सोनी के साथ मिलकर सिदौली मार्ग ओर स्तिथ बेश कीमती गाटा संख्या 46 हरिजन आबादी की भूमि पर अवैध निर्माण कर उसमें दीवार उठा दी अब उसमें छत डालने की तैयारी कर रहे है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो दबंग महिला ग्राम प्रधान और उसके देवर ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे।

About admin

Check Also

भू माफिया दुबग्गा प्रकरण को लेकर भाकियू टिकैत संगठन ने दिया ज्ञापन..

(jdñews Vision… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ :  :गोसाई गंज दिनांक 18/9/2024 को आज  प्रदेश अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *