Breaking News

लखनऊ : : युवक को जिंदा जलाने का प्रयास:दुकानदार ने पीड़ित के लोअर में लगाई आग * अस्पताल में भर्ती ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : : राजधानी के कैंट इलाके में बिरयानी दुकानदार बादशाह खान ने लोहे का तसला चोरी के शक में एक कर्मचारी सुनील (32) में बुरी तरह से पीटा। उसके बाद चोरी कबूल कराने के लिए माचिस की तीली जलाकर उसके लोवर में आग लगा दी। जब तक पीड़ित लोवर उतार कर भागता तब तक उसके पैर बुरी तरह झुलस चुके थे। पुलिस पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

निलमथा निवासी पीड़ित की मां सावित्री देवी ने बताया कि दुकानदार बादशाह खान गुरुवार सुबह घर के बाहर सो रहे बेटे सुनील को उठाया। सुनील के उठते ही तसला चोरी का आरोप लगाते हुए पीटते हुए अपनी बिरयानी दुकान ले गया। जहां चोरी कबूल कराने के लिए पेट्रोल डालकर उसके कपड़ों में आग लगा दी। सुनील ने अपनी लोअर उतार कर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन उसकी कमर के नीचे का हिस्सा झुलसा। पीड़ित की चीखें सुनकर आस पास के लोग जुट गए। इससे मेरे बेटे की जान बच गई।

उसको गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बहन प्रीति ने बताया कि बादशाह खान कह रहा था कि बुधवार को उसने उसको तसला चोरी करते देखा था। सुनील की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र होते उससे पहले बादशाह ने उसको जला दिया। एसीपी कैंट अनूप कुमार ने बताया कि बादशाह खान को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *