Breaking News

यूपी की 17 नगर निगम सीटों का एनालिसिस:12 पर भारी भाजपा* 4 पर सपा की दावेदारी* बसपा के सामने अपनी 2 सीटें ही लगी दांव पर इज़्ज़त *** ***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ : : यूपी में दूसरे फेज के मतदान के साथ नगर निकाय चुनाव समाप्त हो गया है। अब इंतजार 13 मई का है। इसी दिन पता चलेगा कि आखिर यूपी के शहरों में किसकी सरकार बनेगी? 2017 में यूपी में 16 नगर निगम सीटें थीं, भाजपा ने 14 जीती थीं। इस बार 17 सीटें हैं। इनमें से 12 सीटों पर मतदान के बाद भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है। जबकि 4 पर सपा और एक पर बसपा जीत की दावेदार नजर आ रही है।

भाजपा को कम वोटिंग और अंदरूनी बगावत से डेंट लग सकता है, तो सपा को बसपा के मुस्लिम कार्ड से चोट पहुंच सकती है। क्योंकि बसपा मुस्लिम बहुल सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर सपा को कमजोर किया है। हालांकि बसपा के सामने अपनी दो सीटें बचा पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

राजनीति के जानकारों की माने तो भाजपा नगर निगम में 75 फीसदी सीटों पर अकेले लीड कर रही है, जबकि विपक्ष 25 फीसदी मैदान में खेल रहा।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *